राजीव सक्सेना
नरैनी(बदायूं)- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी के संरक्षण, जीव व वनस्पतियों के जागरुकता दिवस के रूप में मनाया गया।छात्र-छात्राओं ने अपने आसपास,विद्यालय परिसर में पेड़-पौधे और वनस्पतियों के क्यूआर कोड बनाएं। हर पेड़-पौधे और वनस्पतियों के अलग क्यूआर कोड बनाये।इस बारपृथ्वी दिवस की यह थीम है। छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड बनाकर संबंधित गतिविधि की जानकारी ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर दर्ज करायी, क्यूआर कोड बनाने के बाद संबंधित पेड़-पौधे और वनस्पतियों के समीप उस क्यूआर कोड को लगाया,ताकि अन्य बच्चों को भी संबंधित पेड़-पौधे और वनस्पतियों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए। बच्चों को समूहों में विभाजित कर यह कार्य किया गया। हर समूह के बच्चे पेड़-पौधे और वनस्पतियों की जानकारी एकत्रित की।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
