9:58 am Wednesday , 30 April 2025
BREAKING NEWS

ब्राह्मण समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंका गया।

बिसौली। ब्राह्मण समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंका गया। युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपा। परशुराम युवा मंच के पदाधिकारियों ने पुतले की शव यात्रा के दौरान नारेबाजी करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। सोमवार को पुतला दहन के दौरान हिमांशु उपाध्याय ने कहा ब्राह्मणों का देश हित का योगदान बुलाया नहीं जा सकता फिल्म निर्माता अनुराग़ कश्यप द्वारा की गई अशोभनीयन टिप्पणी उनकी ऊंची मानसिकता दर्शाती है। इसके लिए ब्राह्मण समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। सभासद दीपक पाठक ने कहा कि जब तक विवादित बयान देने वाले अनुराग कश्यप को सजा नहीं होती तब तक समाज चुप नहीं बैठेगा। इस अवसर पर विपनेश मिश्रा, मनु शर्मा, अनमोल शर्मा, शिवम पाराशरी, मृदुल शर्मा, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।