4:35 pm Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

पृथ्वी बचाने को सामूहिक प्रयास जरूरी – रेनू थरेजा

उझानी बदायूं 22 अप्रैल।

आज मदरशील मैमोरियल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पृथ्वी, जल, पर्यायवरण संरक्षण व ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक करने के लिए अकादमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जल संरक्षण, पर्यायवरण ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न विषयों पर बच्चों ने पोस्टर, स्लोगन व अन्य वन सम्बंधी चित्रकला द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों को पृथ्वी व पर्यायवरण को बचाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। हम सभी को प्लास्टिक का कम उपयोग, पेपर बैग उपयोग के लिए , पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए व ऊर्जा के नवीन संसाधनों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। पृथ्वी दिवस आज के विशेष दिन ही नहीं बल्कि जीवन पर्यन्त हमें अपनी पृथ्वी व पर्यायवरण को बचाने का हर दिन प्रयास करना चाहिए।

इन प्रतियोगिता में क्रमश-
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान – दीक्षिता, आफरीन, अथर्व राघव
प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान -आन्या वर्मा, झलक, अराध्या, अभय, कोमल
किड्स जोन में प्रथम स्थान- किशन, अब्दुल रहमान, कनिष्क
प्राप्त किए। और इस कार्यक्रम में अध्यापिका सौम्या, गुनगुन, शिवानी ने विद्यार्थियों का सहयोग किया तथा प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू थरेजा ने बताया कि हम सभी को पृथ्वी, जलवायु, जल, पर्यायवरण को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि हम भविष्य में आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और हरा भरा जीवन प्रदान कर सके।——————– राजेश वार्ष्णेय एमके।