9:38 pm Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

माफी मांगने के बाद भी अनुराग कश्यप के खिलाफ नहीं कम हो रहा गुस्सा, एफआईआर दर्ज करने की मांग

उझानी बदायूं 21 अप्रैल।

उझानी में ब्राह्मण सभा ने ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने और माफी मांगने के बाद भी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को अनुराग कश्यप के पुतले की शवयात्रा निकाल कर ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने आग के हवाले कर अपना रोष प्रकट किया है।

ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने कहा कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्रता की है। गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह अपनी कई फिल्मों में इस तरह की हरकत कर चुके हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें मुल्जिम बना कर मुकदमा चलाना चाहिए।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी। इंस्टाग्राम पर दिए अपने पोस्ट में उन्होंने एक विशेष वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध होने लगा। एक यूजर के कमेंट के जवाब में उन्होंने और भी आपत्तिजनक कमेंट किया, जिसके बाद देशभर में उनका कड़ा विरोध होने लगा। हालांकि, कश्यप ने एक और पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। इसके बाद भी उनके खिलाफ विरोध थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।