6:03 am Saturday , 3 May 2025
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस द्वारा अफीम तस्कर गिरफ्तार

मूसाझाग पुलिस द्वारा अफीम तस्करो को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष थाना मूसाझाग बदायूँ के नेतृत्व मे मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा ग्राम महरौली निर्माणाधीन हाईवे पुल के पास 02 अभियुक्तगण 1. बन्टू पुत्र गंगाप्रसाद 2. सर्वेश पुत्र राममूर्ति निवासीगण ग्राम मैरी मजरा बजर मैरी थाना मूसाझाग बदायूं को 500-500 ग्राम अफीम नशीला पदार्थ (जिसकी अतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब 100000/- रुपये) समेत गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 62/2025 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया।

1. गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम व पताः-
1. बन्टू पुत्र गंगाप्रसाद निवसी ग्राम बजर मैरी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं उम्र – 35 वर्ष
2. सर्वेश पुत्र राममूर्ति निवासी ग्राम मैरी मजरा बजर मैरी थाना मूसाझाग बदायूं उम्र- 32 वर्ष

2. बरामदगी का विवरणः-
01 किलो अफीम जिसकी अतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब 100000/- रुपये ।

3. आपराधिक इतिहास-
1- अभियुक्त बन्टू पुत्र गंगाप्रसाद
1. मु0अ0सं0 -104/2019 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट
2. मु0अ0सं0 360/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 253/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4. मु0अ0सं0 124/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्
5. मु0अ0सं0 15/2016 धारा 279/338/427 भादवि
6. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट

2- अभियुक्त सर्वेश पुत्र राममूर्ति
1. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट

4. गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम का नामः-
1. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना मूसाझाग, बदायूँ।
2. हे0का0 135 महेन्द्र भार्गव थाना मूसाझाग, बदायूँ।
3. का0 2001 अंकित तोमर थाना मूसाझाग, बदायूँ।
4. का0 1930 अजय शर्मा थाना मूसाझाग, बदायूँ।