उझानी बदायूं 18 अप्रैल। उझानी के रेलवे स्टेशन के गेट के सामने 7 दिन पहले आंधी से गिरे पेड को सडक से हटाने को जिम्मेदार बेखबर है। भले ही वाहन फंसे, जाम लगे, आज सुबह एक साइड की सडक धंसने से एक गेंहू लदी ट्रेक्टर ट्राली फंस गई। जिसमें से गेंहू उतार कर घंटों बाद निकाला गया। दो घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहा। वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पडा।
सात दिन पहले स्टेशन के गेट के सामने गिरे पेड पर किसी जिम्मेदार की नजरें इनायत नहीं हो रही। पेड गिरने से स्टेशन साइड की सडक दो फुट नीचे खिसक गई। अगर आज गेंहू लदा ट्रैक्टर गिरता तो रेलवे स्टेशन की दीवार को गिरने से नहीं रोका जा सकता। सुबह सुबह का वक्त होने से सडक पर चहल-पहल कम थी। ट्रेक्टर चालक पप्पू ने बताया कि सुबह का झुटपुटा होने से गड्ढा नहीं दिखा इसी से फंस गये। मजदूरों को बुलाकर ट्राली को खाली कराने के बाद दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। वाहनों को पंखा रोड से पुरानी अनाज मंडी,स्टेशन रोड होकर निकलना पडा। जिम्मेदारों की लापरवाही से लगता है कि उन्हें किसी हादसे का इंतजार है, हादसे के बाद ही नींद टूटेगी। तभी सडक से गिरे पेड को हटाया जाऐगा।———————- राजेश वार्ष्णेय एमके।