_*थाना उसावाँ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगरिया चिकन में दो मंजिला मकान में रखी आतिशबाजी में विस्फोट होने से मलबे में दबकर 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर जिलाधिकारी, बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक, बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*_
थाना उसावाँ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगरिया चिकन में उमेशचन्द्र उर्फ राहुल पुत्र वीरसहाय आतिशबाजी बनाने का कार्य करता था जिसके द्वारा अपने मकान की दूसरी मंजिल पर आतिशबाजी एकत्रित कर रखी गई थी, जिसमें आज दिनाँक 11.04.2025 को समय 18.00 बजे आग लगने से विस्फोट हो गया जिससे मकान की दूसरी मंजिल की छत का लिंटर गिरने से वहाँ मौजूद उमेश चन्द्र उर्फ राहुल पुत्र वीरसहाय उम्र करीब 40 वर्ष व मनोज पुत्र श्रीपाल उम्र करीब 35 वर्ष की मलबे में दबने के कारण मृत्यु हो गई तथा पास में खेल रही दो बच्चियाँ सलोनी उम्र 05 वर्ष व किरन उम्र 06 वर्ष पुत्री ओमेन्द्र चोटिल हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी, बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर जाकर किया गया। राहत एवं बचाव कार्य हेतु फायर टेंडर, एम्बुलेंस तथा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये हैं। मृतको के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है तथा चोटिल बच्चियों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी म्याऊँ में भर्ती कराया गया है तथा प्रभारी सीएचसी को उचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। घटना के कारणों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी दातागंज एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज द्वारा जाँच की जा रही है। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।