भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की धर्मपत्नी एवं एमएलसी वागीश पाठक की पूज्य माताजी के निधन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, हरियाणा सरकार में नगर विकास,नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हेलीकॉप्टर से बदायूं पहुंचकर एमएलसी वागीश पाठक के आवास जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की इसके साथ ही हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास पुष्ट आहार एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, हरियाणा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौटाला, एमएलसी महाराज सिंह भी एमएलसी बागीश पाठक के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की!!
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!!