9:42 am Saturday , 3 May 2025
BREAKING NEWS

अंतर्राज्यीय गैंग का लुटेरा अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

> बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम औरंगाबाद रोड पर लूट की घटना कारित करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का लुटेरा अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
> घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, कारतूस, खोखा व लूट का माल बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरणः– दिनाँक 04.04.2025 को थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम औरंगाबाद रोड पर लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 63/2025 धारा 309(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के कुशल निर्देशन में थाना बिनावर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त आकाश गौतम पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी ग्राम खना गौटिया थाना सी0बी0 गंज जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा लूट के माल को घटपुरी के जंगल में छुपाना बताया गया। जब पुलिस टीम माल व शस्त्र बरामद करने हेतु अभियुक्त को मौके पर लेकर गयी तो अभियुक्त छुपाये हुए माल के साथ लोडेड तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागा। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा किये गये फायर से अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से गिर गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है।

बरामदगी का विवरणः — एक तमन्चा 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा कारतूस व पाँच गले के हार के लोकेट छोटे- बडे पीली धातु व दो हथफूल सफेद धातु ।

गिरफ्तारी का स्थान ——- घटपुरी रेलवे स्टेशन के जंगल मे , थाना बिनावर बदायूँ

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.आकाश गौतम पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी ग्राम खना गौटिया थाना सी0बी0 गंज जनपद बरेली उम्र करीब 32 वर्ष, एचएस नं0- 07B थाना सीवीगंज जनपद बरेली

आपराधिक इतिहास…………
1. मु0अ0सं0 147/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना प्रेमनगर जनपद बरेली
2. मु0अ0सं0 330/22 धारा 392/411/414 भादवि थाना मीरगंज जनपद बरेली
3. मु0अ0सं0 340/22 धारा 392/411 भादवि थाना प्रेमनगर जनपद बरेली
4. मु0अ0सं0 894/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बारादरी जनपद बरेली
5. मु0अ0सं0 30/23 धारा 420/147/148/323/420/427/452/504/506 भादवि थाना नवावगंज जनपद बरेली
6. मु0अ0सं0 128/23 धारा 392/411/413/420 भादवि थाना हाफिजगंज जनपद बरेली
7. मु0अ0सं0 374/23 धारा 363/376(2)(n)/376(3) भादवि थाना सीबीगंज जनपद बरेली
8. मु0अ0सं0 560/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बरेली9. मु0अ0सं0 63/25 धारा 309 (4) बीएनएस थाना बिनावर जनपद बदायूँ
10. मु0अ0सं0 199/22 धारा 392 भादवि थाना मिलक जनपद रामपुर
11. मु0अ0सं0 66/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट थाना बिनावर जनपद बदायूँ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना बिनावर बदायूँ
1-प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज
2.अपराध निरी0 श्री सहसंवीर सिह
4-उ0नि0 अनित कुमार
5-उ0नि0 दिनेश तिवारी
6.हे0का0 680 विनित तैवतिया
7.हे0का0 834 मनोज कुमार
8.हे0का0 54 कैलाश चन्द्र
9.हे0का0 694 नरेन्द्र मौर्य