9:59 am Saturday , 3 May 2025
BREAKING NEWS

बदायूं – उझानी पारा पहुंचा 40 के पार, अप्रैल में जून जैसी गर्मी

उझानी बदायूं 9 अप्रैल।
अप्रैल में ही भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। भीषण गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन के साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने लगा है। दोपहर के समय शहरों के प्रमुख बाजारों में इस तपती धूप के कारण एक तरह का सन्नाटा पसर जाता है।

धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है और सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों को परेशानी होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब चल रहा था, लेकिन अब मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतर 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा सा छा जाता है। गर्मी से बचने के लिए अब लोगों ने सिर व चेहरे को गमछे से ढकना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में चेहरे, हाथ और सिर को गमछे से ढके हुए दिखाई देते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।———————–** राजेश वार्ष्णेय एमके।