8:48 pm Tuesday , 15 April 2025
BREAKING NEWS

अन्य पार्टियों में परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति होती है – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- बदायूं स्थित बिट्टटो लॉन में शेखूपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसको जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वर्ष 1980 में स्थापना हुई। आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक में सरकार चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने भारत को शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिला है। अन्य दलों में परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति होती है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा हर कार्यकर्ता के दिल में राष्ट्र निर्माण की भावना होनी चाहिए। संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता किसी भी संगठन की जीवंत आत्मा होते हैं और जब यह आत्मा राष्ट्रहित में जागृत होती है तो अनिवार्य रूप से परिवर्तन होता है।

इस मौके पर अरविंद गौतम, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष बीएस मौर्य, नेकपाल कश्यप, वीरेंद्र राजपूत, यादवेंद्र शाक्य, शिशुपाल शाक्य व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।