10:46 am Saturday , 3 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी में गाजे-बाजे संग निकली कश्यप समाज की दुर्गा पूजन शोभायात्रा

उझानी बदायूं 8 अप्रैल। उझानी में कश्यप समाज की दुर्गा पूजन शोभायात्रा आज दोपहर गाजे-बाजे संग निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाज के पू्र्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप ने मां काली का पूजन कर किया। मोहल्ला नझियाई सिथ्ति शनिदेव मंदिर से शुरू दुर्गा पूजन शोभायात्रा में काली अखाड़ा, बेंड बाजे, मां दुर्गा, हनुमान के स्वरूप बने बच्चों की झांकी पर श्रृद्धालुओं ने फूल बरसाए। दुर्गा शोभायात्रा कछला रोड, बिल्सी रोड होती हुई बड़ी माता के मंदिर पहुंची जहां कश्यप समाज की महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर हवन-यज्ञ का आयोजन किया। पूर्णाहुति अर्पित करने के बाद मां दुर्गा की आरती कर प्रसाद का वितरण हुआ। समाज के लोगों ने सभी के लिए खुशहाली की कामना की। मोहल्ला क़िला खेड़ा, बाजार कलां होती हुई शनिदेव के मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम में शोभायात्रा विसर्जित हुई। इस मौके पर चंद्र पाल कश्यप,शीला देवी, उर्मिला देवी, सोमवती, अंगूरी कश्यप,सीमा ,सूरजवती, नत्थू लाल कश्यप,सतीश कश्यप, मदनलाल, भारत कश्यप, गंगा कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, आदि मौजूद रहे।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।