।******
उझानी बदायूं 8 अप्रैल। इन दिनों गर्मी की तपिश बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को सुबह चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। लोगों ने तेज गर्मी से निजात पाने के लिए नींबू पानी, शिकंजी व पुदीना युक्त पेय का सेवन किया।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया मंगलवार को जिले में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।
———————————————– गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डॉ राजकुमार गंगवार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। हल्का व सुपाच्य भोजन करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।—————————————-
मौसम साफ और सूखा रहने से किसान भी गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। खेतों में हार्वेस्टर मशीनें दिन-रात चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और किसान मिलकर फसल काटने और उसे सुरक्षित भंडारण के कार्यों में लगे हैं। समय से फसल सुरक्षित करने के लिए किसानों ने रात में भी कार्य शुरू कर दिया है।———————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।