12:04 pm Saturday , 3 May 2025
BREAKING NEWS

क्यों नहीं दिला पा रहे रेल, सब कुछ है पर हो रहे फेल ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं से प्रदेश और देश की राजधानी जोडने वाली यात्री रेलगाडियों की स्वीकृति दिलाने में बदायूं के पालनहार पूरी तरह असफल दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते आम आदमी तो क्या पालनहारों के अपनों को यह लगने लगा है कि बदायूं को लम्बी दूरी की रेलगाडियों के संचालन को कराने में बदायूं के पालनहारों की दिलचस्पी नहीं है अथवा वह अंदरखाने कोई खेल कर रहे है।
बदायूं में लम्बी दूरी की रेलगाडियों के संचालन के प्रति पालनहारों की लापरवाही का खमियाजा लोकसभा चुनाव में बदायूं और आंवला दो सीटों पर भाजपा की पराजय के रूप में देख चुकी है लेकिन उसके बावजूद कुर्सी पाने के बाद पालनहारों की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।