बदायूँ: 07 अप्रैल। शहर का माहौल सोमवार को राममय रहा। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से रामनवमी शोभायात्रा निकली गई। इस दौरान शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होता रहा। रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ श्री रघुनाथ जी मंदिर से दोपहर दो बजे हुआ। शोभायात्रा में शामिल स्वचालित झांकियां, काली अखाड़े, आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा टिकटगंज, हलवाई चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, लावेला चौक, कैलाश टाकीज, पुराना बाजार होते हुए रघुनाथ मंदिर पर पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभा यात्रा के दौरान रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते रहे। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए इस बार कई झांकियां दूसरे जिलों से भी मंगाई गईं। शक्ति टैंट हाउस पर एक भव्य सीताराम गेट बनाया गया तथा भक्त जनों को बैठने की व्यवस्था की गयी। और शोभा यात्रा पर फूलों की बरसा करके भव्य स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, भाजपा नेता अशोक भारती, अजय मथुरिया, तीर्थेंद्र पटेल, समाजसेवी अशोक खुराना, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डीके चड्डा, एमपी शर्मा, कामेश पाठक, सचिन भारद्वाज, विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमृत गाँधी, शिव स्वरुप गुप्ता, सुरेन्द्रआहूजा, अमित अरोरा, विकास नारंग, ओम कोचर, मुकेश दीक्षित, अशोक नारंग, प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा आदि ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रीराम दरबार की आरती उतारी।
