।
समाज के लिए समर्पित भाव से करेंगे कार्य – रामवीर सिंह।
क्षत्रिय समाज का मान सम्मान सर्वोपरि – महेश चन्द्र गुप्ता।
क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में उप चुनाव में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक ठा रामवीर सिंह के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मार्गदर्शक धनपाल सिंह बाबाजी की अध्यक्षता में किया गया।
सर्वप्रथम अतिथि गण द्वारा प्रभु राम और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदांतर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ठाकुर रामवीर सिंह विधायक कुंदरकी को उपस्थित जन समूह द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। महासभा व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, पगड़ी, तलवार एवं राणा सांगा का चित्र भेंट किया, भामाशाह के रूप में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता का भी अंग वस्त्र, पगड़ी, तलवार भेंटकर स्वागत किया गया।
अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम बदायूं जनपद में अपने परिवार के बीच उपस्थित हुए हैं। समाज के आशीर्वाद के कारण ही हमें योगी के सिपाही के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। समाज के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करना मेरी प्राथमिकता में है। भगवान राम से लेकर महाराणा प्रताप तक हमारे पूर्वजों ने जो पथ प्रदर्शित किया है, उसी पथ का अनुसरण मेरे जीवन का आदर्श है। राम, कृष्ण, बुद्ध और महावीर के इस देश में बाबर और औरंगजेब की चर्चा अप्रासंगिक है।
स्वागत से अभिभूत पूर्व राज्यमंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि राणा सांगा और महाराणा प्रताप बाल्यकाल से ही मेरे आदर्श रहे हैं , वे सर्व समाज के, प्रत्येक भारतवासी के आराध्य हैं, आस्था के केन्द्र हैं, उनका भारत भू पर अपमान हमें सहन नहीं है। आज उनके वंशजों के मध्य सम्मान प्राप्त कर गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष डा सुशील कुमार सिंह, मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह, संरक्षक राजेश कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह सिसौदिया, उमेश कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, विजय रतन सिंह , राजपाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, वेदपाल सिंह, अखिलेश चौहान, जग मोहन सिंह, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला संगठन सचिव भू राज सिंह राज लायर, विष्णु प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष उझानी धीरज पाल सिंह राणा, नगर अध्यक्ष बदायूं महीपल सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष राम सरन सिंह सोलंकी, नगर सचिव मनोज चंदेल, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला महासचिव ट्रस्ट देवी सिंह देवरा, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह परमार , जिला पंचायत सदस्य झण्डू सिंह , तहसील अध्यक्ष बिसौली विपिन कुमार सिंह राठौड़, नरेन्द्र सिंह , अर्जुन सिह गौर, हरिओम प्रधान , राघव सिह चौहान , रंजीत सिह, टिनू सिंह , दीपक चौहान, प्रदीप सिह, सनोज राठौर , संजीव सिह, , राजेश सिंह , सत्यवीर सिंह सिसौदिया , सुरेश सिंह, वीर सिंह प्रधान , सुखेन्द्र सिंह , रूपकिशोर सिंह , राघव सिंह , मनोज चंदेल , मुकेश सिंह , नितिन सिंह गौर , महीपाल सिंह , दीपक चौहान , संजय कुमार सिंह एडवोकेट, अजेय सिसौदिया एडवोकेट आदि की सहभागिता रही।
संचालन डॉ सुशील कुमार सिंह ने किया तथा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।