12:40 pm Saturday , 12 April 2025
BREAKING NEWS

गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है डबल इंजन सरकार – रामवीर सिंह

कार्यकर्ताओं के सुख दुःख की चिंता करना मेरा परम् कर्तव्य – महेश चंद्र गुप्ता

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी का बदायूं विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम बदायूं में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कुंदरकी विधानसभा के विधायक ठा० रामवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कुंदरकी विधायक ठा० रामवीर सिंह ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मोदी व योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है, उन्हें समझना है। उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी अपना 46वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर, मिष्ठान वितरण करें और आने वाले समय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रत्येक बूथ पर धूम धाम से मनाएं।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा मैने बदायूं विधानसभा को अपनी माँ माना है, और मां के प्रत्येक बच्चे यानी प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख और दुःख की चिंता करना मेरा परम् कर्तव्य है। मैने सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिबोल सेवा समिति की ओर से जन- जन को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का संकल्प लिया है। आप सभी से आवाहन करता हूँ कि बिना हेलमेट के घर से बाहर न निकले। आप सुरक्षित रहेंगे तभी तो मजबूती से पार्टी का कार्य करेंगे, क्योंकि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हम सबको बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, वीरेन्द्र राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, मनोज मसीह, अनेकपाल पटेल, अरविंद रावत, अरविंद वाल्मीकि, अनुज सक्सेना, जितेंद्र साहू, धीरेंद्र सिंह, नौरंग पाल, रामचरन पाल, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह, रजनी मिश्रा, अनिल सिंह, अजय सक्सेना, सुदेश सक्सेना, अनिल शर्मा, राजकुमार प्रजापति, ख्यालीराम मौर्य, सुरेश गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, अंकित शाक्य, विवेक सिंह, अजय सक्सेना, गुड्डू गुप्ता, मुनीश शर्मा, श्रीकृष्ण पाठक, सुरजीव गुप्ता, राजीव सिंह गौर एड० आदि उपस्थित रहे।