म्याऊं: शासन कितना भी सख्त हो, लेकिन ऐराफेरी करने वाले नहीं डरते है। इसी तरह का मामला म्याऊं ब्लॉक का है। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांडी का है। गांव के ही पूर्व प्रधान प्रधान श्याम सिंह कश्यप सहित, कई लोगों ने शपथ पत्र दिए है। कि गांव निवासी श्याम पाल पुत्र रामस्वरूप जो कि गांव के ही निवासी थे। जो व्यक्ति कई वर्षों पूर्व गांव से जाकर आसाम में परिवार सहित रहने लगे थे। दिए शपथ में ग्रामीणों ने बताया कि श्यामपाल की मृत्यु 40 वर्ष पूर्व में आसाम में हुई थी। जिसकी जानकारी श्यामपाल के एक बेटा लगभग 15 वर्ष में गांव आया था। उसने ग्रामीणों को दी थी। जिनका मृत्यु सर्टिफिकेट एक युवक ने ग्राम पंचायत पर तैनात वर्तमान सचिव सुनील सक्सेना से आर्थिक सांठ गांठ कर ग्राम पंचायत सांडी से प्रमाण पत्र 27 फरवरी 2025 को जारी करा लिया। जब कि मौजूदा प्रधान पति प्यारे लाल का कहना था। कि मैने सचिव को मना भी किया। कि उन श्यामलाल मौत आसाम में कई वर्षों पूर्व में हो गई है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना नहीं, उस जमीन में मुकद्दमा चल रहा है। वहीं बताते हैं कि जिसके बाद सचिव ने मृत्यु सर्टिफिकेट बना दिया। गांव के ही मुन्नालाल पुत्र लाखन, श्याम सिंह पुत्र जय सिंह, नेक्सू पुत्र जगन्नाथ, पुरुषोत्तम पुत्र हिम्मत आदि लोगो ने शपथ पत्र तहसीलदार दातागंज बदायूं को लिखित पत्र दिए है। कि उक्त लोगो के खिलाफ जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की जाए।
