7:39 am Saturday , 12 April 2025
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस द्वारा डोडा छिलका के साथ किया गिरफ्तार

दातागंज पुलिस ने 02 अभियुक्तगण को कुल 12 किलो 900 ग्राम डोडा छिलका के साथ किया गिरफ्तार

डा0 बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ की क्रय/विक्रय/तस्करी आदि की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.04.2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा आज दिनाँक 06.04.2025 को 02 नफर अभियुक्तगण 1. वेदपाल पुत्र रूमसिह निवासी ग्राम मकरन्दापुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ को (06 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका) व 2. लालाराम पुत्र स्व0 सियाराम नि0 ग्राम अनंदापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ को (06 किलो 100 ग्राम डोडा छिलका) के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 मु0अ0स0 0121/25 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तारी का स्थान –
ग्राम बौरा-सिरसा मोङ तिराहे के पास थाना दातागंज जिला बदायूँ

गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –
* वेदपाल पुत्र रूमसिह नि0 ग्राम मकरन्दापुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ उम्र करीब 32 वर्ष ।
* लालाराम पुत्र स्व0 सियाराम नि0 ग्राम अनंदापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ उम्र करीब 50 वर्ष

बरामदगी का विवरण –
* अभियुक्त वेदपाल उपरोक्त के कब्जे से 06 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका व
* अभियुक्त लालाराम उपरोक्त के कब्जे से 06 किलो 100 ग्राम डोडा छिलका बरामद

अभि0गण का अपराधिक इतिहास –
• मु0अ0स0 105/2025 धारा 3/25 (1-B) A. ACT थाना दातागंज जनपद बदायूं

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना दातागंज जनपद बदायूं –
1. उ0नि0 राकेश कुमार,
2. उ0नि0 मुनेश कुमार
3. है0का0 813 प्रमोद कुमार
4. का0 1053 राकेश कुमार