12:04 pm Saturday , 12 April 2025
BREAKING NEWS

उझानी – ठाकुर अतुल तोमर बने भाकियू ( भानु ) के जिलाध्यक्ष, किया स्वागत

उझानी बदायूं 6 अप्रैल। नगर के बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में आज भाकियू भानु की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बदायूं जिले की बागडोर ठाकुर अतुल तोमर को सोंपते हुए कहा कि बदांयू में किसानों की आवाज भानु गुट से अतुल तोमर बुलंद करेंगे। नगर के एक होटल में आयोजित भारतीय किसान यूनियन भानु की एक बैठक आयोजित की गई। दोपहर आऐ राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया। बोलते हुए किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाकियू भानु किसानों के हक की आवाज को सडक से संसद तक पहुंचा रहा है।

उन्होंने बदायूं जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी ठाकुर अतुल तोमर को सोपते हुए कहा कि युवा हाथों में जिम्मेदारी सौंपी है कि जिले के किसानों की समस्यायों के लिए भाकियू भानु संघर्ष कर उन्हें उनका हक दिलाने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व डीसीबी चैयरमेन ठाकुर उमेश राठौर, रवि प्रताप सिंह, दुष्यंत शर्मा,मुकेश शर्मा, अमित तोमर,विनय कुमार,अजीत तोमर,अंकित ठाकुर, सहित सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।—————— राजेश वार्ष्णेय एमके।