3:32 am Saturday , 12 April 2025
BREAKING NEWS

कांग्रेसजनों ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम एवं महाराज गुह्य राज निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेसजनों ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयन्ती एवं निषादों के राजा महाराज गुह्य राज निषाद की जयन्ती पर उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बदायूं : आज दिनांक 5 अप्रैल 2025 को प्रांतीय आव्हान पर परशुराम चौक स्थित बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयन्ती एवं निषादों के राजा महाराज निषाद गुह्य राज की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धांजलि/गोष्ठी सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा जैसा कि आपको विदित है कि आज आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयन्ती है। संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण बेमिसाल रही है। उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों, मज़दूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम जी द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर व आतिफ खान ने सयुक्त रूप से कहा जगजीवन राम जी का ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज उठायी। बाबू जगजीवन राम जी का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महती योगदान है इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर व पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने निषादों के राजा महाराज निषादराज गुह की जयन्ती के अवसर पर कहा वे ऋगवेरपुर (वर्तमान-प्रयागराज) के महाराजा थे। उन्होंने ही वनवासकाल में प्रभु श्रीराम चन्द्र जी, माता सीता जी तथा लक्ष्मण जी को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। वनवास के बाद श्रीराम चन्द्र जी ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी , सदस्य राम रतन पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद जिला कांग्रेस , पूर्व उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर आलोक सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अकील अहमद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर। गोष्ठी का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इगलास हुसैन ने किया।