1:53 am Saturday , 12 April 2025
BREAKING NEWS

उझानी की सड़कों पर दौड़ रहे ई- रिक्शा जर्जर, पंजीकरण और लाइसेंस का पता नहीं

उझानी बदायूं 3 अप्रैल। शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकांश ई-रिक्शा नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे हैं। कई ई-रिक्शों की हालत जर्जर है। उनमें आगे का शीशा और हेडलाइट भी गायब नजर आते है। पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस का भी ज्यादातर चालकों को अता-पता नहीं।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुछ 25 से 30 ऐसे डीलर है, जो ई-रिक्शों की बिक्री कर रहे हैं। विभाग के पास सड़कों पर दौड़ रहे ज्यादातर ई-रिक्शों ने पंजीकरण नहीं कराया है। शहर में करीब 200 से 300 तक ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के दौड़ रहे हैं। यह ई-रिक्शा स्थानीय मार्गाें से लेकर मुख्य हाइवे पर भी संचालित हो रहे है। ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे हैं। इस कारण यह असंतुलित होकर पलट रहे हैं। आदेश आने के बाद कुछ एक दिन, तो जिम्मेदार इन पर कार्रवाई करते है। इसके बाद स्थिति दोबारा पुराने ढर्रे पर आ जाती है।
——————————————

गायब था ई-रिक्शे के आगे का शीशा
दोपहर करीब 7 बजे एक ई-रिक्शा घंटाघर चौराहे की तरफ से स्टेशन रोड की ओर स्कूली बच्चे को लेकर जा रहा था। रिक्शे पर सुरक्षा के लिहाज से कुछ नहीं दिखा। वहीं एक स्कूली बच्चे को आगे बैठाया गया था, जबकि आगे शीशा तक नहीं था।

——————————–
दोपहर 11 बजे एक ई-रिक्शा बाइपास की ओर से बिल्सी रोड की ओर जा रहा था। इस ई-रिक्शे की आगे की लाइट, शीशा व सुरक्षा के लिहाज से कुछ भी प्रबंध नहीं दिखा। घंटाघर चौराहे पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। मगर इसे रोकने टोकने की जरूरत महसूस नहीं की।
—————————————* राजेश वार्ष्णेय एमके।