9:10 am Tuesday , 15 April 2025
BREAKING NEWS

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की सुधार के लिए कांग्रेसियों ने नगर पालिका प्रभारी को दिया ज्ञापन

बदायूं नेहरू चौक स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की सुधार के लिए कांग्रेसियों ने नगर पालिका प्रभारी को दिया ज्ञापन*

बदायूं 1 अप्रैल 2025 आज बदायूं स्थित नेहरू चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के ऊपर लगी छतरी गिरकर उनके ऊपर आ गई है जिसका पता लगते ही परशुराम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अपराह्न 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में एक बैठक हुई और बैठक के बाद कांग्रेसियों ने निर्णय किया की प्रतिमा में सुधार के लिए नगर पालिका अध्यक्ष या वहां पर उपस्थित सक्षम अधिकारी को सुधार करने के लिए ज्ञापन दिया जाए ,तदोपरांत सभी कांग्रेसी नगर पालिका पहुंचे वहां पर नगर पालिका प्रभारी सूर्यकुमार जी के लिए प्रतिमा में सुधार करने के लिए ज्ञापन दिया। इसके उपरांत कांग्रेस जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में नेहरू चौक पहुंचे वहां पर सीढ़ी लगाकर प्रतिमा को सही करने का प्रयास किया परंतु ऊपर गिरी छतरी का वजन ज्यादा होने के कारण एवं टेक्निकल जानकारी न होने पर कांग्रेस जन छतरी नहीं हटा पाए। कांग्रेस जनों ने सामूहिक रूप से देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा में यथाशीघ्र सुधार करने मांग की।किया है की । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निवर्तमान सचिव जितेंद्र कश्यप ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रफत अली खान, अकील अहमद ,क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर आलोक सिंह, सखानू नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कासिम अंसारी ,नरेंद्र सिंह, प्रेमपाल जाहिद अली , आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।