बदायूं ईदगाह पर हर वर्ष की भांति इस बार भी कांग्रेसियों ने लगाया ईद मिलन कैंप*बदायूं 31 मार्च 2025 आज ईद के मुबारक मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं द्वारा ईदगाह पर हर वर्ष की भांति इस बार भी कांग्रेसियों ने कैंप लगाकर ईदगाह पर आए सभी नमाजियों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बदायूं जनपद की यही गंगा जमुनी तहजीब है जिसके तहत हम लोग ईदगाह कर सभी अपने मुस्लिम भाइयों से गले मिलते हैं और अभी होली के अवसर पर सभी मुस्लिम भाई हम लोगों से हमारे घर आकर होली मिलते हैं, ईश्वर यह गंगा जमुनी हमेशा बनाए रखें। ईद मिलन कैंप स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नालाल सागर ने सभी ईदगाह पर आने वाले लोगों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि ईद और होली यह ऐसै त्योहार हैं जो आपस में भाईचारे को बढ़ावा देते है ।
ईदगाह कैंप पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने सभी ईदगाह पर आने वाले भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार के अवसर पर हम यही दुआ करते हैं कि हमारे शहर में अमन चैन कायम रहे। ईद मिलन कैंप स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामरतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन , शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अकील अहमद, पूर्व महासचिव शमशाद हुसैन, सत्तार हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रफत अली खान अन्ना भाई सदाकत हुसैन आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।