8:53 am Tuesday , 15 April 2025
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 17 साल जिला अध्यक्ष रहे ठाकुर आलोक सिंह जी ने राहुल गांधी जी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की

*अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 17 साल जिला अध्यक्ष रहे ठाकुर आलोक सिंह जी ने राहुल गांधी जी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की**बदायूं 30 मार्च 2025 आज परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 2003 से लेकर 2017 तक बदायूं जनपद के क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रहे ठाकुर आलोक सिंह जी ने राहुल गांधी जी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रहे ठाकुर आलोक सिंह जी ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के सदस्य ग्रहण कर रहा हूं और मैं सभी साथियों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का काम करूंगा। ठाकुर आलोक सिंह का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आलोक सिंह जी ने बदायूं जनपद में क्षत्रिय महासभा का पूरे जिले में एक बहुत मजबूत संगठन खड़ा किया था हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वह अधिक से अधिक अपने क्षत्रिय बंधुओ को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने श्री आलोक सिंह जी का स्वागत करते हुए कहा की आप जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की शहर कांग्रेस कमेटी को भी अत्यंत आवश्यकता है निश्चित रूप से मैं चाहूंगा कि आप हमारे साथ शहर कांग्रेस कमेटी में कोई दायित्व संभालते हुए कार्य करने का अवसर दें ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप जी ने आलोक सिंह जी का खैर मकदम करते हुए कहा कि आपके कांग्रेस ज्वाइन करने से निश्चित रूप से जनपद में बहुत बड़ी ताकत मिलेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम सब लोग मिलकर आपका सम्मान और स्वाभिमान के लिए पार्टी की नीतियों के साथ आपके साथ खड़े रहेंगे। ठाकुर आलोक सिंह जी को कांग्रेस की कांग्रेस की नीतियों की प्रेरणा देने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की आपके आने से निश्चित रूप से क्षत्रिय समाज पार्टी से वृहद रूप से जुड़ेगा और हम सभी क्षत्रिय बंधुओ का स्वागत करेंगे जो आपके साथ कई वर्षों से जुड़े हैं। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जिला पूर्व महासचिव इगलास हुसैन ने किया।