5:16 pm Tuesday , 15 April 2025
BREAKING NEWS

बिसौली। रजा मस्जिद में रमजान की 28 वीं शब में कुरआन मुकम्मल

बिसौली। नगर के मोहल्ला कटरा स्थित रजा मस्जिद में रमजान की 28 वीं शब में कुरआन मुकम्मल हुआ। इस खास मौके पर हाफिज शरीफ रजा जामी ने तरावीह की नमाज के दौरान कुरान को मुकम्मल कराया। इस मौके पर एक महफ़िल का एहतमाम किया गया। जिसमें हाफिज शरीफ रजा जामी साहब को लगातार 17 साल से कुरआन मुकम्मल करने पर बस्ती के लोगों ने फख्रे बिसौली का एवॉर्ड देकर सम्मानित किया।मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी ने फरमाया कि वह लोग खुशनसीब हैं जिनको तरावीह में अल्लाह का कलाम सुनने के लिए मिला। उन्होंने कहा झूठ, फरेब, चुगलखोरी और दूसरी तमाम बुराइयों से परहेज करें। मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने कहा रमजान हमें संयम, त्याग और इंसानियत का सबक सिखाता है। इस मौके पर हजरत मौलाना इफ्तेखार अहमद अशरफी, मौलाना अफलाक रजा़ उबैसी, हाफिज शादाब रजा उवैसी, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी रफीक अहमद, हाफिज फुरकान रजा, हाफिज तालिब रजा संभली, हाफिज अहमद हुसैन, मौलाना बिलाल रजा, मौलाना अकील हसनी, मौलाना बिलाल रजा, हाफिज जिया उल मुस्तफा, राशिद मंसूरी, हनीफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।