उघैती \नरैनी (बदायूं)-करनपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के 8 साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम ग्राम सभा नसरोल व पाठक वेहटा में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही भाजपा की नीतियों से भी अवगत कराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को नई गति दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क के जरिए पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाते रहें।
ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। पार्टी नेताओं ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर करनपुर भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि निगमेश मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत,भाजपा नेता बंटू पाठक, सुमित पाठक, रवि पाठक, राजीव मिश्रा,बलराम मिश्रा,किशनवीर यादव,ठाकुर ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।