6:48 pm Friday , 18 April 2025
BREAKING NEWS

गर्मी का मार्च में यह हाल -तो जून में क्या होगा

*।*****—– उझानी बदांयू 28 मार्च। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य के तेवर देख सभी हैरान हो गए। पांच साल में इस साल का 27 मार्च सबसे गर्म रहा। पूरे दिन लू केसे थपेड़े चलते रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।

मार्च के पहले सप्ताह में भी 38 डिग्री तापमान पहुंच गया था, लेकिन फिर इसमें सुधार आया और तापमान 30 डिग्री पहुंचकर राहत भरा हुआ। सोमवार से बढ़ता तापमान महज तीन दिन में 38 तक आ पहुंचा।

बृहस्पतिवार की दोपहर में धूल भरी हवा चल रही थी। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से ही लोग निकले। धूल भरी हवा चलने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। आलम यह था दिन ढलने के बाद भी तपिश महसूस होती रही। ठीक एक सप्ताह पूर्व अर्थात पिछले बृहस्पतिवार को तापमान 39
डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन अगले दिन से इसमें कमी हुई और रविवार को तापमान 30 रहा लेकिन सोमवार से तापमान फिर बढ़ने लगा। लोगों के मुताबिक मार्च में ऐसी गर्मी व इतना तापमान कभी नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार मौसम के रिकार्ड ध्वस्त हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि मार्च में यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा।———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।