2:28 pm Tuesday , 15 April 2025
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार द्वारा होली मिलन समारोह

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने भगवान परशुराम की पूजा से की।

इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के भारद्वाज जूनियर हाई स्कूल में किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर की गयी। इस दौरान फूलों एवं गुलाल की होली खेली गई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष विनोद पचौरी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। गिले शिकवे भुला कर अपनों के साथ खुशियां बाटने का त्योहार है। वहीं मुख्य अतिथि हरिओम पाराशरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रचनात्मक रहते हुए अपने समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना चाहिए। वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया। वही आयोजक देवेश शंखधार गुरुजी ने ब्राह्मणों से सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की अपील की।


बाद में सभी ब्राह्मणों ने ग्राम कल्लिया के ब्राह्मणों पर हुए झूठे मुकदमों को लेकर रोज व्यक्त करते हुए, ब्रज क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी को विज्ञप्ति सौंपी। और चेतावनी देते हुए कहा 95% ब्राह्मण समाज भाजपा को वोट देता है, फिर भी ब्राह्मण पर एससी एसटी एक्ट आदि के तहत झूठे मुकदमे होंगे, तो फिर आने वाले चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर लोकेश भारद्वाज, अमित शर्मा, गौरव मिश्रा, ईलू शंखधार, विकाश शर्मा, प्रिंस, दुर्विजय शंखधार आदि सैकड़ो ब्राह्मण उपस्थित रहे।