बदायूँ: आज दिनाँक 25 मार्च 2025 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार युवक कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी और युवा पलायन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ सांसद घेराव का आंदोलन किया गया युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर अहमद डंपी के नेतृत्व में बदायूँ से भारी संख्या में युवा कांग्रेसजनों ने दिल्ली में सभागिता की इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के साथ धोखा किया है। सरकार ने हर व्यक्ति को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। देश की स्थिति पर चिंता जताते हुए शफी अहमद ने कहा देश से लगातार युवाओं का पलायन हो रहा है। देश में न नौकरी है, न रोजगार। डिग्री धारक युवाओं को दूसरे देशों में काम की तलाश करनी पड़ रही है। भाजपा सरकार युवा पलायन को रोकने में विफल रही है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर अहमद ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीय युवाओं को जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जा रहा है। जबकि अन्य देशों के नागरिकों को यात्री विमानों से सम्मानजनक तरीके से भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर मौन हैं।
/रविशंकर