बिल्सी। रविवार को नगर की दुर्गानगर कॉलोनी स्थित भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी की मौजूदगी में यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूनियन का विस्तार करते हुए एक दर्जन किसानों को यूनियन में जोड़ा गया। जिसमें उमेश चंद्र बाबू को व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अनिल उपाध्याय को जिला सचिव, अजय कुमार को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य किसानों को यूनियन का सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा की यूनियन गांव-गांव जाकर कैंप लगाएगी और किसानों को जोड़ा जायेगा। उन्होनें कहा कि यूनियन का मुख्य उदेश्य किसानों की समस्याओ को सुनकर उनका अधिकारियो से मिलकर समय से निराकरण कराना है। जिसको लेकर यूनियन लगातार काम कर रही है। प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी ने कहा की जल्द किसानों की समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन उच्नाधिकारियो को सौपा जायेगा। ताकि किसानों की समस्या का निराकरण किया जा सके। इस मौक़े पर जिला प्रवक्ता अजीत सिंह गुर्जर, जिला प्रभारी शाहनवाज़ अल्वी, युवा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान, नरेश चंद्र, अनूप राठौर, मोहित फ़ौजी,,अशोक राघव, डॉ कुलदीप,,सूरज पाल आदि मौजूद रहे।
