बिसौली। सर्व समाज जागरूकता अभियान एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव का बलिदान दिवस नई तहसील कॉलोनी स्थित राजकुमार शर्मा के आवास पर मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने शहीदे आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बलिदान दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता ब्रह्मेन्द्र मिश्र शास्त्री ने की। संचालन भास्कर उपाध्याय ने किया। कवि माधव मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश बलिदान दिवस मनाकर तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धा से नमन कर रहा है। आज के युवाओं को हमारे इन शहीदों को याद करना चाहिए। ये हमारे आइडियल हैँ, सच्चे नेता हैँ। हमारे श्रद्धापात्र हैँ। हमें इनसे प्रेरणा लेकर सच्चे देशभक्त, ईमानदार इंसान और कर्मठ युवा के रूप में जीवन जीना चाहिए। सभी लोगों ने तीनों अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ब्रह्मेन्द्र मिश्र शास्त्री (ज्योतिषाचार्य), संचालक भास्कर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि हरस्वरूप शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, आनन्द कुमार अग्रवाल, ओमेंद्र सिंह यादव, सुरेश पाल, महेन्द्र पाल गुप्ता, विदित मिश्रा, कृष्णवीर सिंह (फौजी), अमित अग्रवाल, श्रीमति अंशु मिश्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
