3:49 pm Friday , 18 April 2025
BREAKING NEWS

सैंजनी में नवनिर्मित महिला पी.ए.सी. बटालियन का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई

*जनपद बदायूँ में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी में नवनिर्मित महिला पी.ए.सी. बटालियन का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।*

आज दिनाँक 22.03.2025 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के साथ ग्राम सैंजनी में नवनिर्मित महिला पीएसी बटालियन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा समीक्षा उपरान्त आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा बैरक, मैस, शौचालय, परेड ग्राउन्ड, कार्यालयों आदि का निरीक्षण करते हुए अतिशीघ्र निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बटालियन के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, श्री राजेश कुमार सोनकर- डिप्टी कमांडेन्ट, 8 बटालियन PAC बरेली, श्री नवीन कुमार वर्मा – अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद, बरेली, श्री पंकज गुप्ता – सहायक अभियंता आवास विकास परिषद, बरेली व अवर अभियंता, जनपद बदायूं, श्री रजनीश कुमार उपध्याय – क्षेत्राधिकारी नगर, श्री शक्ति सिंह – क्षेत्राधिकारी उझानी, श्री कृष्ण कुमार तिवारी – क्षेत्राधिकारी दातागंज व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।