11:34 am Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

धूमधाम से मनाई होली, बच्चों ने की रंगों की बौछार

बिल्सी। रंगों का पर्व होली का शुक्रवार को नगर और क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दोपहर तक लोग रंग से सराबोर रहे। बाद में नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक, मोहल्ला संख्या आठ सरकारी नलकूप संख्या दो पर होलिका दहन किया गया। यहां नगर के लोगों ने जौ और गन्ना से आखत दी। बाद में घरों में धूमधाम से हवन-यज्ञ के साथ होलिका दहन किया। सुबह करीब छह बजे के बाद बच्चों ने अपनी छतों से रंग की बौछारे शुरु की। इस बार रंग के प्रति लोगों में उत्साह काफी कम देखा गया। अधिकांश लोगों ने अबीर-गुलाल एक-दूसरे के ऊपर डाला। नगर में दोपहर 12 बजे तक लोगों ने रंग खेला। वहीं शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर समेत पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकस रही। आज शनिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।