कैसे हुई थी रंग वाली होली की शुरुआत?
होली की शुरुआत से जुडी पौराणिक कथा एवं पुराणों के अनुसार रंग वाली होली खेलने का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज की किशोरी राधा रानी से है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण ने ग्वालों के संग मिलकर होली खेलने की प्रथा शुरू की थी। यही कारण है कि आज भी ब्रज में धूमधाम से होली खेली जाती है। लड्डू होली, फूलों की होली, लट्ठमार होली, रंग और अबीर की खेली जैसे कई नामों से इस उत्सव को मनाया धूमधाम से जाता है। होली का त्यौहार आकर्षण और मनोरम रंगो का त्यौहार है यह एक ऐसा त्यौहार है जो हर धर्म , संप्रदाय ,जाती के बंदन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाई – चारे का सन्देश देता है