1:21 am Thursday , 1 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी में होली की मस्ती में डूबे लोग, घर से बाजारों तक बिखरे रंग- गुलाल

।****** उझानी बदांयू 14 मार्च। आज होली की मस्ती में जिला बदायूं पूरी तरह डूबा हुआ नजर आया। हर तरफ डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे हैं। वहीं कुछ लोग कछला गंगा घाट पर सुबह से होली खेल रहे हैं।
उझानी में होली का उल्लास छाया हुआ है। शुक्रवार की सुबह से कछला गंगा घाट से लेकर घरों व बाजारों तक लोग जमकर होली खेल रहे हैं। रंगों का त्योहार होली शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, गले मिलकर बधाई दे रहे हैं।

उझानी में सुबह से होली उत्सव का उल्लास छाया है। गलियों में डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। मस्ती में डूबे लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। सड़कों पर खूब गुलाल और फूल उड़ा रहे हैं।

लगता है होली के जश्न में पूरा शहर उमड़ पड़ा है। सुबह से होली के गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। इस बीच युवाओं ने भी जमकर मस्ती कर नृत्य किया।

बता दें कि गुरुवार की देर रात होलिका दहन के साथ ही नगर की फिजां में होली की मस्ती घुल गई। गलियों से लेकर गंगा घाट तक फागुन का उल्लास हर किसी के सिर चढ़कर बोला।

सुबह से ही होली खेलने की शुरुआत हो गई। भद्रा की समाप्ति के बाद गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद मुहूर्त काल में ढोल नगाड़ों की थाप, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव की शुरुआत हो गई।—-**—-** राजेश वार्ष्णेय एमके।