***-* उझानी बदांयू 14 मार्च।
शहर में 50 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने सुबह से लेकर सूर्य अस्त से पूर्व तक होलिका पूजन किया। परिक्रमा कर सूत का धागा बांधा। भद्रा के कारण होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11: 30 बजे के बाद का रहा। होलिका दहन स्थल पर देर रात तक युवाओं की टोलियों ने डीजे पर डांस किया। बच्चे और बड़ों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन के बाद प्रसाद में भुनी हुई जौ की बाली और मिष्ठान का वितरण किया। शहर के विभिन्न स्थानों से महिलाएं पूजन स्थल पर पहुंची। साहूकारा सिथ्ति होली चौक की लिपाई कराकर होलिका दहन के लिए लकड़ियां सजाई। सुबह से शाम तक महिलाओं ने मोहल्ले में पहुंचकर पूजन किया। रात्री में होलिका में आग प्रज्वलित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नाचते गाते हुए बैंड बाजों के साथ जलती हुई अग्नि का पूजन कर परिक्रमा की। पूजन के बाद सैकड़ों लोगों ने होलिका दहन किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
————————————– पूरे शहर में रंग गुलाल से होली खेलना शुरू हो गया। युवाओं की टोलियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल से रंग कर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रसाशन की भी होलिका स्थल से लेकर बाजारों में पेनी नजर रही।