1:53 pm Friday , 18 April 2025
BREAKING NEWS

मिलावटी सामानों से तौबा- महिलाऐं घर में ही बना रही खोआ, गुजिया अन्य पकवान

उझानी बदांयू 13 मार्च।

नगर के दूध विक्रेताओं के अनुसार, नगर में रोजाना हजारों लीटर पैकेट दूध की खपत है। होली के समय यह ओर भी बढ जाती है। नगर में मिलावट के डर से महिलाएं घर पर ही अच्छी क्वालिटी का दूध खरीदकर खोआ, गुजिया और पनीर बनाने लगी हैं।

होली के मौके पर खाद्य सामग्रियों खासकर खोआ और पनीर में मिलावट के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। होली पर पकवानों के लिए खोआ और पनीर की जरूरत ज्यादा होती है। दुकानों पर मिलने वाले खोआ और पनीर पर भरोसा तो अब रहा नहीं, तो महिलाओं ने इसे घर पर तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए महिलाएं घर की बुजुर्गों के अनुभव का लाभ भी ले रही हैं। नगर में कई महिलाएं समूह बनाकर खोआ और गुझिया तैयार कर रही हैं। वहीं बेसन, सरसों के तेल आदि को लेकर भी लोग पहले से अधिक सतर्क हो गए हैं।

किराना स्टोर संचालक रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पैकेट के दूध की मांग बढ़ गई है। महिलाएं इसे काफी ज्यादा खरीद रही हैं। दूध का स्टॉक आते ही खत्म हो जा रहा है। दूध के कारोबारी संजीव गुप्ता ने बताया कि होली में मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। मिठाई के दुकानदारों के अलावा आम लोग भी इसे खरीद रहे हैं।——————————–**** राजेश वार्ष्णेय एमके।