11:58 pm Monday , 21 April 2025
BREAKING NEWS

*दुखद-राजेन्द्र वार्ष्णेय का हृदयगति रूकने से निधन।

* उझानी बदांयू 13 मार्च। नगर के प्रसिद्ध बांके लाल हलवाई के बड़े बेटे राजेन्द्र वार्ष्णेय 72 का आज हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके अचानक निधन होने से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राजेन्द्र वार्ष्णेय का आज होली जेसे बड़े पर्व पर सुबह निधनं हो गया। श्री वार्ष्णेय के अनुज भ्राता धर्मेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि आज सुबह सही सलामत थे। आठ बजे अचानक अचेत हो गये। उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि देने श्री वार्ष्णेय के निवास पर लोगों का तांता लग गया। आज शाम उनकी शवयात्रा कछला गंगा घाट को शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी। श्रृद्धांजलि देने वालो में मुख्य रूप से विजय गोपाल, राजेन्द्र वार्ष्णेय राजू भूटानी, प्रताप यादव, मनोज वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा,सतीश चंद्र वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, सुमित माहेश्वरी, सोनू वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा,केशव गर्ग, संजीव सक्सेना, निर्दोष वार्ष्णेय,डाॅ नवीन अग्रवाल, बिट्टू सचदेवा, राजेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।