पूर्व प्रधानाचार्य रघु सिंह का निधन।
बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि।
मुजरिया कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया के पूर्व प्रधानाचार्य रघु सिंह तोमर 90 वर्ष का निधन हो गया।उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।
मुजरिया के अलीगंज के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रघु सिंह तोमर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की खबर सुनकर पैतृक गांव में लोगों का आना जाना शुरू हो गया।रविवार की शाम शव गांव पहुंचा।सोमवार को अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया।जहां उनके बड़े बेटे विनय तोमर ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर छोटे बेटे मनोज तोमर तथा पवन शर्मा,पी के, जगदीश शर्मा,अमरीश तिवारी,विजयपाल सोलंकी,योगेश तोमर,उपदेश चौहान,दीपक सोलंकी,रंजीत सोलंकी,ठाकुर नन्हे सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।