4:36 am Tuesday , 22 April 2025
BREAKING NEWS

होली व जुम्मे को लेकर बिल्सी में सफाई कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

9 मार्च बिल्सी (बदायूं) — बिल्सी नगर पालिका प्रशासन ने होली और रमजान माह को देखते हुए 14 मार्च को होली और जुम्मे का दिन एक साथ होने के कारण सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी

अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव और अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के अनुसार, नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई सार्वजनिक स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।

सफाई संबंधी शिकायतों के लिए सफाई निरीक्षक मुनीष कुमार का मोबाइल नंबर 7599271299 जारी किया गया है। इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

नगरवासियों से अपील की गई है कि वे कूड़ा केवल कूड़ेदान में डालें। सड़कों पर कूड़ा फैलाने से बचें। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि त्योहार के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलेंगी।