म्याऊं: थाना अलापुर क्षेत्र में ईंट भट्टे मजदूर का शव एक गेहूं के खेत में मिला। ईंट भट्टे मजदूर का शव, गेहू खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजदूर का शव गेहूं के खेत में होने को जानकारी तब हुई। जब लोग दोपहर के समय खेतो की तरफ गए थे। जहां लोगों ने मजदूर का शव एक ईंट भट्टे के पास गेहूं के खेत में पड़ा देखा, तो शव को देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहीं शव से थोड़ी दूर मजदूर की साईकिल भी खड़ी थी। साईकिल के हैंडल में मॉर्टिन के पैकेट भी टंगा था। जिसकी जानकारी लोगों को मिलने पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं जानकारी मिलने पर अलापुर पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां देखा तो मृतक के गले में अंगोछा पड़ा था। जिससे यह प्रतीत होता है कि कहीं पहले पहले रामवीर की हत्या की गई है। जिसके बाद शव को वहां फेंका गया है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव चितौरा धनौरा निवासी रामवीर (45) पुत्र भोला अभियासा के ईंट भट्टे पर रहकर पत्नी दुर्गा देवी एवं बच्चे के साथ रहकर ईंट पाथने काम करते थे। शुक्रवार शाम अलापुर कस्बे से साईकिल से रामवीर मॉर्टिन लेने के लिए गए थे। जब काफी देर तक रामवीर वापस भट्टे पर नहीं लौट कर आए। तब पत्नी दुर्गा देवी ने अपने भट्टे मालिक को बताया। जिसके बाद दुर्गा देवी ने इधर-उधर काफी तलाश किया। लेकिन शनिवार दोपहर तक कुछ पता नहीं चला। शनिवार दोपहर बाद जब लोग खेतों की तरफ गए। तब रामवीर का शव एक खेत में पड़ा था। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को शील कर, पोस्टमास्टम के लिए बदायूं भेज दिया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक रामवीर 4 बेटे है। सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है।
