7:15 pm Monday , 21 April 2025
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन में महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन जागरूक्ता रेली

रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ में महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन जागरूक्ता रेली निकालकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

आज दिनांक 08-03-2025 दिन शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूं में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रेनू सिंह के कुशल निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा 04 किमी का WALKING FOR FITNESS कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ के सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन जागरूक्ता रेली निकाली गयी। जिसमें श्रीमती पूनम यादव थानाध्यक्ष महिला थाना, म0आ0 नीलम,वामा सारथी व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म गण एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाएं व छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्रोग्राम में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को प्रतिसार निरीक्षक द्वारा फल व मिष्ठान वितरण किया गया।