बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र 114 के सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया और कहा कि आने वाला वक्त समाजवादी पार्टी का होगा। नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक हाजी मुर्सरत अली उर्फ बिट्टन ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी क्योंकि आज समाज का हर वर्ग मौजूदा सरकार प्रदेश से काफी परेशान हो चुका है। सरकार की गलत नीतियों के कारण कि किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। वही प्रदेश के युवाओं को उनका रोजगार नहीं मिल रहा। व्यापारियों और कर्मचारी भी इस सरकार से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुट जाएं और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। जनता भी समाजवादी पार्टी की देख रही है। विधानसभा अध्यक्ष किशोरीलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की भी आलोचना की। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कार्य करने का आवाहन किया। इस मौके पर किशोरीलाल शाक्य, सुनील यादव, सर्वेश यादव, सुनील यादव, पहलवान भाई, कविंद्र सक्सेना, डोरीलाल वघेल, जगतपाल यादव, राजवीर सिंह, फईम अहमद, अशोक यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
