8:10 am Monday , 3 March 2025
BREAKING NEWS

रमजान में जरूरतमंदों की मदद करने का मिलता है सबाव- डाॅ इबा फरमान

।******** उझानी बदांयू 2 मार्च।
आज से पाक रमजान माह शुरू हो गया है। नगर के सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ इबा फरमान ने बताया कि रमजान में जरूरतमंदों की मदद करने का सवाब (पुण्य) मिलता है। ये इबादत का महीना है, रोजाना कुरान शरीफ की कुछ आयतें पढ़ें और उनका मतलब समझें। गुनाहों से माफी मांगें। झूठ, धोखा, चुगली और बुरे कामों से बचें। घर, पड़ोस और दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार करें और गरीबों की मदद करें। फिजूलखर्ची से बचें। इफ्तार और सहरी के समय जरूरत से ज्यादा खाना न बनाएं। जकात और सदका दें। यतीमों, बेवाओं के खाने-पीने व जरूरत की चीजों का इंतजाम करें। रमजान को नेकी और भलाई का महीना बनाएं।————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।