*सराहनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ की सुरक्षा गार्द में नियुक्त उ0नि0 दयाराम सिंह को राष्ट्रपति पदक से किया गया सम्मानित*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ की सुरक्षा गार्द मे नियुक्त उप निरीक्षक श्री दयाराम सिंह वर्ष 1985 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा 39 वर्षों से पुलिस विभाग में लगातार अपनी कर्तव्य परायणता एवं निष्ठापूर्ण सेवा, पूर्ण प्रतिबद्धता एवं मनोयोग के साथ कर्तव्य संपादन की प्रेरणा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। *उप निरीक्षक श्री दयाराम सिंह द्वारा की गयी सराहनीय सेवाओं के उचित पारितोषिक के रूप में महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है*। श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा उप निरीक्षक श्री दयाराम सिंह को शुभकामना संदेश भेजा गया है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा उ0नि0 दयाराम सिंह को पुलिस लाइन सभागार में उनकी सराहनीय सेवा के लिए मिली इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।