10:38 pm Friday , 28 February 2025
BREAKING NEWS

साम्राज्यवाद की बेड़ियों को खत्म कर मजदूरों का राज चाहते थे चंद्रशेखर-प्रेमपाल सिंह

दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगेlआजाद थे,आजाद है,आजाद ही रहेंगे

बाबा कॉलोनी स्थित प्रधान जी की टाल पर जनहित सत्याग्रह मोर्चा की बैठक आयोजित की गई lबैठक में चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनको याद करते हुए देश दुनिया के हालातो पर विस्तार से चर्चा की गईl बैठक में अपने विचार रखते हुए मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं हैl साम्राज्यवादी ताकते जाति धर्म के नाम पर बहुसंख्यक लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रही हैंl उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद साम्राज्यवाद की बेड़ियों को खत्म कर मजदूरों का राज चाहते थेl बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवी क्रांतिकारी साथियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए चंद्रशेखर आजाद को विनम्र श्रद्धांजलि दीlऔर उनके क्रांतिकारी जीवन पर विस्तार से बात की। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डॉ.सतीश ने कहां कि आज जब विश्व पूंजीवादी व्यवस्था के संकट से ग्रस्त है। पूंजीवाद अपने आपको बचाने के लिए आम मेहनतकश जनता के खून की एक एक बूंद को निचोड़ लेना चाहता है। इसलिए मेहनतकश समुदाय का शोषण और उत्पीड़न लगातार तेज कर रहा है। पूर्व प्रवक्ता राम प्रकाश ने कहां की जनता, महंगाई,बेरोजगारी,गरीबी,गैर बराबरी से परेशान है। वहीं दूसरी ओर शासक वर्ग जनता की एकता को तोड़ने के लिए उसे जाति,धर्म,क्षेत्र के नाम पर बांट रहा हैं।सत्यपाल शाक्य ने कहा कि बढ़ता आर्थिक संकट,राजनीतिक और सामाजिक संकट को भी तीखा कर रहा है। देश में फासीवादी ताकतें सत्ताशीन है। हिंदू धर्म की मूल्य मान्यताओं,रीति रिवाजो,त्योहारों की आड़ लेकर फासीवाद की ओर देश को धकेला रहा है। शर्मिला रानी ने कहा कि शासक वर्ग लोगों की आस्था का इस्तेमाल राजनीतिक धुर्वीकरण के लिए कर रहे हैं। जो देश के लिए अच्छे संकेत नहीं है lचरन सिंह यादव ने कहा कि आज जब देश फासीवाद के मुहाने पर खड़ा हैlओर दुनियां भर में साम्राज्यवादियों के बीच की टकराहट युद्धों के रूप में दिखाई दे रही है। तो ऐसे में चंद्र शेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों की याद आना स्वाभिक है। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महासंघ के साथी हर्षवर्धन ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि जब तक दुनियां में पूंजीवाद और साम्राज्यवाद मौजूद हैl तब तक युद्ध की विभीषिका से बचा नही जा सकता।उन्होंने कहा कि एक मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य का शोषण नही होना चाहिए।कृपा शंकर बौद्ध ने कहा कि हमारे यहां दलितों,अल्पसंख्यकों,महिलाओं, गरीबों के साथ आए दिन शोषण, उत्पीड़न,दमन की घटनाएं होती रहती है।जो की शर्मनाक हैl समाजसेवी वीरेंद्र जाटव ने कहा कि देश में जातीय,धार्मिक उत्पीड़न खूब हो रहा हैं। ऐसे में आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बताए रास्ते पर चलकर ही देश को बचाया जा सकता हैl एटक के राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के सपनों को साकार करना है तो देश को पूंजीवाद,साम्राज्यवाद, फासीवाद और जातिवाद व्यवस्था से मुक्त करने के लिए संघर्ष करना होगा।इस दौरान प्रेमपाल सिंह,चरन सिंह,राम निवास,पूजा यादव,डॉ.सतीश,सत्यपाल सिंह शाक्य,राजेश कुमार जौहरी, हर्षवर्धन,शर्मिला रानी, महेंद्र पाल, राम प्रकाश पूर्व प्रवक्ता,वीरेंद्र जाटव,कृपा शंकर बौद्ध,आदि लोगों मौजूद रहे।