।*******/** उझानी बदायूं 27 फरवरी। बृहस्पतिवार सुबह आसमान में बादल छाने से आलू किसानों की पेशानी पर बल पड़ गए। बुधवार दोपहर में तेज धूप से पारा चढ़ने से लोगों को गरमाहट का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार से बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान में वृद्धि से दिन में गर्माहट का अहसास होने लगा। इस मौसम में गेहूं उत्पादक किसान चिंता में है। बृहस्पतिवार सुबह छाए बादलों ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम का बदला मिजाज देखकर किसान चिंतित हो गए। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की फसल गिर जाएगी। वही पकी खडी सरसों की फसल को भी नुकसान होगा। बारिश हुई तो आलू की खोदाई भी प्रभावित होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 54 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार से पहली मार्च तक बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान होगा।——————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।
