2:10 pm Thursday , 27 February 2025
BREAKING NEWS

श्रद्धांजलि —- चंद्रशेखर आज़ाद

—- ☆ ◇ ☆ —- श्रद्धांजलि —- ☆ ◇ ☆ —-

चंद्रशेखर आज़ाद 👆
(23.07.1906 – 27.02. 1931)
पंडित चंद्रशेखर तिवारी “आज़ाद” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। 17 वर्ष के चंद्रशेखर आज़ाद क्रांतिकारी दल ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ में सम्मिलित हो गए। दल में उनका नाम ‘क्विक सिल्वर’ (पारा) था। सांडर्स वध, सेण्ट्रल असेम्बली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना, वाइसराय को ट्रेन बम से उड़ाने की चेष्टा, सबके नेता वही थे। इससे पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध ‘काकोरी कांड’ में सक्रिय भाग लिया और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। अंग्रेजों से भिड़ंत के दौरान अंत में जब उनकी बंदूक में एक ही गोली बची तो वो गोली उन्होंने खुद को मार ली और वीरगति को प्राप्त हो गए।