1:26 am Thursday , 27 February 2025
BREAKING NEWS

हार्टफुलनेस संस्था का एकात्म अभियान गांव गांव शुरू

उझानी बदायूं 26 फरवरी। श्री राम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस के संस्थापक आदि गुरु महात्मा श्री राम चंद्र जी जिन्हें प्रेम से लाला जी कहते हैं।उनकी याद में श्री राम चंद्र मिशन 125वीं वर्षगांठ श्रीराम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त तत्वाधान में मनायी जा रही है। उनकी वर्षगांठ को उत्सव के रुप में मनाने को एकात्म उत्सव मनाया जा रहा है। भारत के आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु में स्वयंसेवकों द्वारा 1,25,000 गाँव तक योग ध्यान, कृषि की उन्नत नवीनतम तकनीकों को और बाल विकास आदि के उद्देश्यों को लेकर मानव सेवा हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसको एकात्म अभियान नाम दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 15000 से अधिक गाँव तक एकात्म अभियान को ले जाने का लक्ष्य स्वयंसेवकों, प्रशिक्षकों द्वारा लिया गया है। सम्पूर्ण एकात्म अभियान हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक पदम भूषण कमलेश डी पटेल ” दाजी ” के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसमें सभी स्वंयसेवी प्रशिक्षक आदि द्वारा पूर्णतया नि:शुल्क सेवाएं गाँव-गाँव में ध्यान सत्र कराकर और कृषि में वायोचार सहित जैविक खेती के बारे में जन जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। एकात्म अभियान हेतु इसी क्रम में बदायूं सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के बदायूं में स्वयं सेवक प्रशिक्षकों के द्वारा अभी तक जनपद के कुछ विकास क्षेत्रों में ग्राम कुरऊ, बदरपुर, धमेई, नौशेरा, भगवतीपुर मढैय्या, मोंगर, सिलहरी, बाबट, पड़ौलिया, गौंटिया, गुरुपुरी विनायक, लखनपुर, फरीदपुर सानी, आंमगांव आदि गाँवों में हार्टफुलनेस प्रशिक्षक एवं स्वंयसेवकों द्वारा तीन तीन दिन जाकर सत्रों को संचालित किया गया है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्थलों, मंदिरों के प्रांगणों आदि पर आयोजित किए जा रहे हैं। अनुज सक्सेना जोनल को-आर्डिनेटर द्वारा बताया गया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद बदायूॅ के अधिकांश गाँव में पहुँच कर एकात्म अभियान के सत्रों को संचालित करते हुए हजारों लोगों तक जाने की योजना भी है, जिसकी प्रतिदिन आनलाइन रिपोर्टिंग भी की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय टीम की ओर से प्रशिक्षक लखन सिंह, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, संतोष सक्सेना चरन सिंह, सुनील, संजीव कुमार सिंह, रुपेंद्र पाल, मुनीश साहू, प्रिंसी, रेखा, नीरज राठौर, केहरी सिंह, ओमकार सिंह, आदि का विशेष सहयोग बना हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी श्री रमन मिश्र भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।